Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

BPSC Teacher Vacancy: बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन की तारीख

बिहार में शिक्षक बनने का इंतज़ार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी ख़बर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण जिसे TRE-4 के नाम से जाना जाता है, वह नोटिफ़िकेशन जारी कर दिया है।

BPSC Teacher Vacancy: बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन की तारीख
---Advertisement---

BPSC Teacher Vacancy: बिहार में शिक्षक बनने का इंतज़ार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी ख़बर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण जिसे TRE-4 के नाम से जाना जाता है, वह नोटिफ़िकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य के प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कुल 32,388 स्कूल शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

BPSC के अनुसार TRE-4 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 26 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2026 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

BPSC Teacher Vacancy: किस स्तर पर कितने पद?

शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण में सबसे अधिक 16,101 पद उच्च माध्यमिक विद्यालयों (कक्षा 11-12) के लिए निर्धारित किए गए हैं। वहीं मध्य विद्यालय कक्षा 6-8 के लिए 8,563, माध्यमिक विद्यालय कक्षा 9-10 के लिए 3,877 और प्राथमिक विद्यालय कक्षा 1-5 के लिए 3,847 पद हैं। उच्च माध्यमिक स्तर पर कुल 22 विषयों में भर्ती होगी। इनमें रसायन शास्त्र के 3,695, भौतिकी के 1,758, अंग्रेजी के 1,321 और कंप्यूटर साइंस के 407 पद शामिल हैं। वही मध्य विद्यालय स्तर पर गणित एवं विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और उर्दू विषयों में नियुक्ति होगी। जबकि प्राथमिक स्तर पर सामान्य विषय के 3,065, उर्दू के 757 और बांग्ला के 25 पद निर्धारित किए गए हैं।

पात्रता और आरक्षण के नियम

TRE-4 के लिए आवेदन करने के लिए संबंधित स्तर के लिए टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (शिक्षक पात्रता परीक्षा) पास करना ज़रूरी है। उम्मीदवारों का कक्षा 1-5 के लिए CTET पेपर-1, कक्षा 6-8 के लिए CTET पेपर-2, कक्षा 9-10 के लिए STET पेपर-1 और कक्षा 11-12 के लिए STET पेपर-2 पास होना ज़रूरी है। आरक्षण का फ़ायदा सिर्फ़ उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगा जो बिहार के मूल निवासी हैं। इसके अलावा हर स्तर और हर विषय की 35 प्रतिशत वैकेंसी महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

32 हजार रुपये होगा मूल वेतन

TRE-4 के तहत चुने गए स्कूल शिक्षकों के लिए बेसिक सैलरी ₹32,000 प्रति माह तय की गई है। इसके अलावा राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। BPSC ने यह भी साफ़ किया है कि संबंधित विभाग से मिली मांग में बदलाव के आधार पर खाली पदों की संख्या बढ़ या घट सकती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में बताई गई योग्यता की शर्तें, विषय-वार खाली पद, आरक्षण की जानकारी और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ लें।

यह भी पढ़ें: JAC Exam 2026: पारा शिक्षकों की तीसरी आकलन परीक्षा 2026 का ऐलान

यह भी पढ़ें: Karma Puja 2026: करमा पर्व में क्यों पूजी जाती है करम डाली?

यह भी पढ़ें: Jharkhand Wrestling: झारखंड के अनूप कुमार ने भारतीय टीम में बनाई जगह

यह भी पढ़ें: Aditya Singh Movie: पटना के आदित्य सिंह सुदर्शन की फिल्मी दुनिया में एंट्री

Shalini Sinha

Shalini Sinha is a Bihar & Jharkhand-based journalist from Dhanbad, specializing in politics, entertainment, education, society, and current affairs. Known for her clear, accurate, and accessible writing style, she effectively bridges complex issues for the public. She also serves as a key content writer for the digital platform,Voice over artist And Digital Anchoring Mithila Top.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment