MLC Election Bihar: बिहार MLC 2026 के चुनावों को लेकर राजनीतिक तस्वीर साफ़ होती जा रही है। जनता दल (यूनाइटेड) के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी विधान परिषद की चार सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी की घोषित सूची में पटना शिक्षक, कोसी स्नातक, दरभंगा स्नातक और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।
MLC Election Bihar: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
हाल की रिपोर्टों के अनुसार, बीजेपी ने पटना शिक्षक सीट के लिए नवल किशोर यादव और कोसी स्नातक सीट से डॉ. एनके यादव को फिर से उम्मीदवार बनाया है। वहीं वहीं दरभंगा स्नातक से डॉ. सर्वेश कुमार और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नरेंद्र प्रसाद सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा बिहार एवं उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव 2026 हेतु निम्नलिखित नामों की स्वीकृति प्रदान की गई है।
विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए घोषित किए गए सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं… pic.twitter.com/VJd2y05NKH
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) September 29, 2026
बिहार विधान परिषद की कुल आठ सीटों के लिए चुनाव होने हैं। इनमें चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, मतदान 23 अक्टूबर 2026 को होगा, जबकि वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू होगी और 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।
इन 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बीजेपी से पहले, JD(U) ने अपने हिस्से की चार सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी। JD(U) ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अभिषेक झा, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आनंद पुष्कर और दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से घनश्याम राय को मैदान में उतारा है।
इस बीच जन सुराज पार्टी भी चुनावी मैदान में सक्रिय है। पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने के साथ-साथ कुछ सीटों पर उम्मीदवारों को बदला भी है। हाल ही में हुए एक बदलाव में मोहम्मद इम्तियाज नूरानी को दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए उम्मीदवार बनाया गया है; उन्होंने रवींद्र यादव की जगह ली है।
बिहार विधान परिषद की इन आठ सीटों के चुनाव में ग्रेजुएट और टीचर निर्वाचन क्षेत्रों के वोटर वोट डालेंगे। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही, अलग-अलग पार्टियों और उम्मीदवारों की तैयारियां तेज़ हो गई हैं। नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद, अब मुकाबले की तस्वीर साफ़ होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: JSSC CGL Paper Leak: JSSC CGL धांधली पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल
यह भी पढ़ें: Rajgir Zoo Safari Parking: जू सफारी से वेणुवन तक एक ही पार्किंग टिकट
यह भी पढ़ें: Ranchi T20 Ticket Price: भारत वेस्टइंडीज मैच के टिकट की कीमत जारी











