Bihar Flood Update: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को पश्चिमी चंपारण के बथना पहुँचे। वे दोपहर करीब 12:02 बजे बथना स्थित पीएम श्री राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर पहुंचे. जहाँ अधिकारियों ने उन्हें बाढ़ की स्थिति और प्रशासनिक तैयारियों के बारे में जानकारी दी।
हाल के दिनों में गंडक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी और तटबंधों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए, सरकार लगातार नज़र बनाए हुए है और राहत व बचाव कार्यों के लिए लगातार तैयारियाँ कर रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गंडक और कोसी नदियों के किनारे बने तटबंधों को मज़बूत और पक्का करने की घोषणा की।
उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए सर्वे का काम पहले ही शुरू हो चुका है। सरकार की इस पहल का मकसद भविष्य में आने वाली बाढ़ के दौरान तटबंधों की सुरक्षा को मज़बूत करना और प्रभावित इलाकों को बेहतर सुरक्षा प्रदान करना है।
चंपारण में बढ़े हुए जलस्तर का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
इस दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन को सतर्क एवं तत्पर रहने के निर्देश दिए। pic.twitter.com/RdMlnq7vat
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) September 30, 2026
Bihar Flood Update: मुख्यमंत्री ने बथना में तैयारियों का लिया जायजा
हेलीकॉप्टर से बथना पहुँचने के बाद मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल परिसर में बने नए हेलीपैड, सुरक्षा इंतज़ामों और बाढ़ राहत केंद्र से जुड़ी तैयारियों का भी जायज़ा लिया।
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए बथना से लेकर बनकटवा और शिवराजपुर तक प्रशासनिक और पुलिस टीमें अलर्ट पर थीं। मुख्यमंत्री के आने से पहले ही मुख्य सचिव और DGP समेत कई वरिष्ठ अधिकारी बथना पहुँच चुके थे। सांसद डॉ. संजय जायसवाल भी मौके पर मौजूद थे।
अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को इलाके में बाढ़ की स्थिति और प्रभावित क्षेत्रों में चल रही प्रशासनिक तैयारियों के बारे में जानकारी दी। इससे पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उत्तर बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया था और अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों पर लगातार नज़र रखने और राहत व बचाव कार्यों को तेज़ करने का निर्देश दिया था।
आगे का दौरा क्यों हुआ स्थगित?
बाथना में तैयारियों का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री का कार्यक्रम मछरगाँव होते हुए बनकटवा जाकर बाढ़ से प्रभावित आस-पास के इलाकों का मुआयना करने का था। हालाँकि, किसी वजह से उनके बाकी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए और वे हेलीकॉप्टर से पटना लौट आए।
प्रशासन अभी गंडक नदी के जलस्तर पर लगातार नज़र रख रहा है। बिहार सरकार के रियल-टाइम बाढ़ निगरानी डेटा के अनुसार, 30 सितंबर की सुबह पश्चिमी चंपारण के बगहा और ठकराहा में गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: GST Fraud: झारखंड-बंगाल में एक साथ ED की दबिश, कई दस्तावेज जब्त
यह भी पढ़ें: Jharkhand Bandh 2026: झारखंड बंद का पलामू में व्यापक असर












2 thoughts on “Bihar Flood Update: पश्चिम चंपारण पहुंचे CM सम्राट चौधरी, बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा”