Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

दरभंगा रेडियो को हराकर, प्रभात खबर बना 19वां मीडिया कप का चैंपियन

दरभंगा रेडियो को हराकर, प्रभात खबर बना 19वां मीडिया कप का चैंपियन
---Advertisement---

Darbhanga Media Cup Final: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर स्थित डॉ. नागेंद्र झा स्टेडियम में आयोजित 19वें क्षेत्रीय मीडिया कप का फाइनल मैच शनिवार को प्रभात खबर और दरभंगा रेडियो के बीच हुआ. प्रभात खबर ने दरभंगा रेडियो को दो रन से हराकर 19वां क्षेत्रीय मीडिया कप जीत लिया. शनिवार को खेले गये फाइनल मुकाबले में प्रभात खबर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

प्रभात खबर ने जीता 19वां मीडिया कप

प्रभात खबर की टीम ने 18.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाये. प्रभात खबर की ओर से प्रिंस ने 34 रन और अनिकेत ने 23 रन का योगदान दिया. दरभंगा रेडियो की ओर से दीपक कुमार ने 3.5 ओवर में 11 रन देकर 5 विकेट हासिल किये. अभिषेक चौधरी ने 4 ओवर में एक मेडन के साथ 16 रन देकर 2 विकेट और सन्नी कुमार ने 3 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए। ब्रजेश ने 4 ओवर में 29 रन देकर एक सफलता हासिल की.

वहीं 101 रन के जवाब में दरभंगा रेडियो निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 99 रन ही बना सकी. दबाव में दरभंगा रेडियो बिखर गया. कोई भी बल्लेबाज विकेट पर टिककर रन बनाने की कोशिश करता नजर नहीं आया. दरभंगा रेडियो की ओर से विकास कुमार ने 22 रन एवं दीपेंद्र सिंह ने 18 रन का योगदान दिया. प्रभात खबर की ओर से हंसराज ने 4 ओवर में मात्र 17 रन देकर 3 विकेट, शिवम ने 2 ओवर में 8 रन देकर 2 विकेट लिये. प्रिंस, गौरव झा, अनिकेत और मिथिलेश कुमार ने एक-एक सफलता हासिल की.

यह भी पढ़ें: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में रांची में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन

19वें मीडिया कप के समापन सत्र को संबोधित करते हुए सदर एसडीओ विकास कुमार ने कहा कि मैं भी स्कूल और कॉलेज के दिनों में क्रिकेट काफी खेल हूं। मैं सचिन तेंदुलकर का दीवाना था। सचिन के संन्यास लेने तक मैं उस समय तक पूरे रिकॉर्ड को याद रखता था, सचिन के संन्यास लेने के बाद अभी मुझे भारत टीम के 11 खिलाड़ियों का नाम मालूम नहीं है। मैं क्रिकेट खेलने के कारण घर में काफी पिटाई खाया हूं। नौकरी के कारण अब चाह कर भी मैं क्रिकेट से नहीं जुड़ पा रहा हूं। एसडीओ ने कहा कि लगातार 19वें मीडिया कप का आयोजन होना, अपने आपमें बड़ी बात है। जिले में भी और खेल मैदान को डेवलप करना चाहिए।

इस तरह के आयोजन से पत्रकारों में आपसी तालमेल और सहयोग का भावना जागृत होता है। इस तरह के आयोजन होने से समाज में आपसी भाईचारा का माहौल बनता है। जिले भर के मीडिया बंधुओं को आपस में भी जोड़ने का काम मीडिया कप करता है। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के खेल पदाधिकारी अमृत कुमार झा ने कहा कि मैं भी कई वर्षों से मीडिया कप का साक्षी रहा हूं। राजधानी में भी इस तरह के मीडिया कप का आयोजन करने का निर्णय लिया गया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया।

आखिरी ओवर तक चला मुकाबला

दो या चार साल के बाद मीडिया कप का आयोजन बंद हो गया, लेकिन दरभंगा में 19 वर्षों से लगातार मीडिया कप का आयोजन हो रहा है। मैं चाहूंगा कि यह मीडिया कप ऐसे ही ही आयोजित होते रहे। मीडिया कप का आयोजन होने के कारण 10 दिनों से खेल मैदान में रौनक बना हुआ था। मीडिया कप के समापन के साथ ही मीडिया बंधुओं अपने दैनिक कार्य खबर संकलन में मसरूफ हो जाएंगे। मीडिया बंधुओं का ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के खेल विभाग को हमेशा सहयोग मिलता रहा है।

यह भी पढ़ें: बिहार में 11 सैटेलाइट टाउनशिप का मेगा प्लान, जानिए किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा

डब्लूआईटी के निदेशक डॉ. अजय नाथ झा ने कहा कि मीडिया कप के आयोजन होने के बाद प्रत्येक वर्ष इस मैदान में खेल प्रेमियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो जाती है। मीडिया कप समाज में खेल के प्रति रुचि जगाने का काम करता है। अगले वर्ष से मिथिला विश्वविद्यालय के खेल विभाग स्वतंत्र इकाई के रूप में काम करेगा, इससे खेल विभाग में काफी संसाधन उपलब्ध हो जाएगा। 20वें मीडिया कप के आयोजन में काफी सहूलियत होगा। अतिथियों ने विजेता और उप विजेता टीम को कप प्रदान किया। साथ ही सभी मैचों के मैन ऑफ मैच प्राप्त खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment