Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

बिहार में 11 सैटेलाइट टाउनशिप का मेगा प्लान, जानिए किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा

बिहार में 11 सैटेलाइट टाउनशिप का मेगा प्लान, जानिए किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा
---Advertisement---

Bihar Satellite Township Update: बिहार में 11 सैटेलाइट टाउनशिप बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. टाउनशिप के लिए चिह्नित क्षेत्र का विकास नगर विकास विभाग द्वारा नियुक्त एजेंसी द्वारा किया जायेगा. विकसित टाउनशिप का 55 प्रतिशत क्षेत्रफल भूखंड स्वामी को वापस कर दिया जायेगा। फिलहाल राज्य सरकार ने 11 सैटेलाइट टाउनशिप के इलाकों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी है. सैटेलाइट टाउनशिप 800 से 1200 एकड़ में प्रस्तावित है। नगर विकास विभाग की ओर से गाइडलाइन तय की गयी है. इसके अनुसार क्षेत्र में आवासीय क्षेत्र, व्यावसायिक क्षेत्र, व्यापारिक केंद्र, औद्योगिक क्षेत्र, नालियां, पार्क, खुले मैदान, सड़क आदि सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

नगर विकास विभाग द्वारा चयनित एजेंसी काम पूरा करेगी. टाउनशिप की 55 फीसदी जमीन मालिकों को वापस कर दी जायेगी. उन्हें उनकी भूमि के अनुसार आवंटित किया जाएगा। विभाग का कहना है कि मूल भूखंड मालिकों को लौटाई जाने वाली जमीन की मात्रा प्रत्येक योजना की वित्तीय व्यवहार्यता के आधार पर अलग से निर्धारित की जाएगी।

यह भी पढ़ें: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में रांची में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन

विभाग का कहना है कि चिन्हित क्षेत्र का विकास निर्माण एजेंसी अपने खर्च से करेगी. एजेंसी को कुल जमीन का अधिकतम 15 फीसदी जमीन बिक्री के लिए दी जायेगी. यह हिस्सा आवासीय, व्यावसायिक या औद्योगिक प्रकृति के हिसाब से तय किया जाएगा। टाउनशिप के चिन्हित क्षेत्र का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद एजेंसी जमीन मालिकों के साथ बैठक करेगी और आपत्तियां व सुझाव मांगे जायेंगे. इसके बाद आपत्तियों और सुझावों के अनुसार संशोधित मसौदा तैयार किया जाएगा. इस ड्राफ्ट को मंजूरी के लिए नगर विकास विभाग को भेजा जायेगा.

यह भी पढ़ें: पोते-पोतियों ने दादी को दी शाही विदाई, बिहार में चर्चा का विषय

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment