Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

भोजपुरी से बॉलीवुड तक… Cannes 2026 में भारतीय फिल्मों का बड़ा प्रमोशन

भोजपुरी से बॉलीवुड तक… Cannes 2026 में भारतीय फिल्मों का बड़ा प्रमोशन
---Advertisement---

Cannes Film Festival 2026: इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर एसोसिएशन (इम्पा) लगातार तीसरे वर्ष 2026 में विश्व प्रसिद्ध कान्स फिल्म महोत्सव (Cannes Film Festival) में भारतीय सिनेमा की सशक्त और संगठित उपस्थिति सुनिश्चित कर रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में आईएमपीए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अध्यक्ष अभय सिन्हा और निर्माता निशांत उज्ज्वल कर रहे हैं। उनके साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुषमा शिरोमणि, उपाध्यक्ष अतुल पटेल, कार्यकारी समिति के सदस्य और कई निर्माता भी शामिल हैं।

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में IMPPA का बड़ा जलवा

इम्पा अध्यक्ष अभय सिन्हा ने कहा कि संस्था लगातार भारतीय फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों को वैश्विक मंच देने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कान्स फिल्म फेस्टिवल जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय और क्षेत्रीय सिनेमा की उपस्थिति देश के फिल्म उद्योग के लिए गर्व की बात है। उनके अनुसार भारतीय फिल्मों की सांस्कृतिक विविधता, भावनात्मक कहानियां और सामाजिक मूल्य अब दुनिया भर के दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं। यही वजह है कि भारतीय सिनेमा का बाजार अब केवल देश तक सीमित नहीं रह गया है।

निर्माता निशांत उज्जवल ने कहा कि इम्पा की यह पहल भारतीय फिल्मों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने बताया कि संस्था लगातार हिंदी, भोजपुरी, गुजराती समेत विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों को वैश्विक मंच उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस बार कई भारतीय फिल्मों का प्रदर्शन और प्रमोशन किया जा रहा है, जिससे भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिल रही है।

Cannes 2026 में भारतीय फिल्मों का प्रतिनिधित्व

करीब 23 हजार सदस्यों वाले इम्पा के 10 हजार से अधिक सक्रिय सदस्य भारत सहित दुनिया के कई देशों में कार्यरत हैं। संस्था लगातार अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में भाग लेकर भारतीय फिल्म उद्योग को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। फिल्म जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि अभय सिन्हा के नेतृत्व में इम्पा भारतीय और विशेष रूप से क्षेत्रीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने में सफल हो रहा है।

यह भी पढ़ें:

Bhumika

Bhumika Kumari is a Jharkhand-based journalist from Dhanbad, specializing in politics, entertainment, education, society, and current affairs. Known for her clear, accurate, and accessible writing style, she effectively bridges complex issues for the public. She also serves as a key content writer for the digital platform Mithila Top.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment