Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Gomia Politics: गोमिया में आजसू छोड़ JMM में शामिल हुए सैकड़ों लोग

खबर झारखंड के गोमिया विधानसभा क्षेत्र से हैं जहां शनिवार 26 सितंबर 2026 को गोमिया विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह के दौरान कई लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की सदस्यता ली।

Gomia Politics: गोमिया में आजसू छोड़ JMM में शामिल हुए सैकड़ों लोग
---Advertisement---

Gomia Politics: खबर झारखंड के गोमिया विधानसभा क्षेत्र से हैं जहां शनिवार 26 सितंबर 2026 को गोमिया विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह के दौरान कई लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की सदस्यता ली। यह कार्यक्रम TTPS श्यामली गेस्ट हाउस में हुआ। आयोजकों के अनुसार गोमिया प्रखंडा में अंबेडकर समाज से जुड़े सैकड़ों लोगों ने AJSU पार्टी छोड़कर JMM का दामन थामा।

Gomia Politics: मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कराया स्वागत

वही इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद मौजूद रहे। उन्होंने JMM में शामिल होने वाले लोगों का पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों से प्रेरित होकर लोग JMM से जुड़ रहे हैं। उनके अनुसार पार्टी में नए सदस्यों का शामिल होना संगठन के विस्तार की प्रक्रिया का ही एक हिस्सा है।

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में जुटे सैकड़ों लोग

उन्होंने नए सदस्यों से आग्रह किया कि वे पार्टी की नीतियों के अनुरूप जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करें। योगेंद्र प्रसाद गोमिया विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक हैं और वे JMM से जुड़े हैं।

हालांकि, सदस्यता ग्रहण में शामिल होने वाले लोगों की सही संख्या और उनके पिछले राजनीतिक पदों या जिम्मेदारियों के बारे में कोई स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है। हाल के समय में गोमिया इलाके में राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज रही हैं। मंत्री योगेंद्र प्रसाद भी पहले इस इलाके में जन-मुद्दों से जुड़े कई राजनीतिक कार्यक्रमों और गतिविधियों में शामिल हो चुके हैं।

बोकारो से ओझा राजेश पुरोहित की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: Keoti News: केवटी में 76 लाख का भवन 7 साल से बंद, जिम्मेदार कौन?

यह भी पढ़ें: JTET Exam Date 2026: इस दिन हो सकती हैं JTET परीक्षा, जानें पूरा अपडेट

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “Gomia Politics: गोमिया में आजसू छोड़ JMM में शामिल हुए सैकड़ों लोग”

Leave a Comment