Indian Navy Recruitment 2026: भारतीय नौसेना में अधिकारी बनने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। भारतीय नौसेना ने 2026 के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग ब्रांच में कुल 275 खाली पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए हैं। चुने गए उम्मीदवारों की ट्रेनिंग इंडियन नेवल एकेडमी (INA), एझिमाला में जून 2027 में शुरू होने वाले कोर्स के तहत कराई जाएगी।
Indian Navy Recruitment 2026: नेवी ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका
भारतीय नौसेना की इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 275 रिक्तियों की घोषणा की गई है। इनमें मुख्य पद इस प्रकार हैं:
- एग्जीक्यूटिव ब्रांच – 90 पद
- पायलट – 25 पद
- नेवल एयर ऑपरेशंस ऑफिसर – 18 पद
- एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) – 15 पद
- नेवल आर्मामेंट इंस्पेक्ट्रेट कैडर – 14 पद
- एजुकेशन ब्रांच – 70 पद
- अन्य तकनीकी शाखाओं में भी रिक्तियां शामिल हैं।
क्या हैं शैक्षणिक योग्यता?
एग्जीक्यूटिव और टेक्निकल ब्रांच के लिए, उम्मीदवारों के पास AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में BE/B.Tech की डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 60% मार्क्स हों। एजुकेशन ब्रांच के लिए, संबंधित विषय में M.Sc. डिग्री (फिजिक्स और मैथमेटिक्स के साथ) या BE/B.Tech डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 60% मार्क्स हों। जो उम्मीदवार अभी अपने डिग्री कोर्स के आखिरी साल में हैं, वे भी तय शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
भारतीय नौसेना में कैसे होगा चयन?
भर्ती प्रक्रिया में, सबसे पहले उम्मीदवारों की एकेडमिक क्वालिफिकेशन के अंकों के आधार पर एक कट-ऑफ तय किया जाएगा। इसके बाद, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। SSB इंटरव्यू भोपाल, बेंगलुरु, विशाखापत्तनम और कोलकाता में आयोजित किया जाएगा। यह पांच दिन की प्रक्रिया होगी जिसमें साइकोलॉजिकल टेस्ट, ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू शामिल होंगे। SSB स्टेज में सफल होने वाले उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा। इसके बाद, SSB स्कोर के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
भारतीय नौसेना का कहां मिलेगा प्रशिक्षण? और कैसे करें आवेदन?
आखिरकार चुने गए उम्मीदवारों की ट्रेनिंग इंडियन नेवल एकेडमी (INA), एझिमाला में होगी। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद, उम्मीदवारों को इंडियन नेवी में ऑफिसर के तौर पर कमीशन किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करते समय सभी ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स, फ़ोटोग्राफ़ और सिग्नेचर अपलोड करने होंगे। वही आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026 हैं.
यह भी पढ़ें:
- India Japan Summit: भारत-जापान के बीच AI, फार्मा और रक्षा क्षेत्र में कई अहम समझौते
- Grocery Price Increase: महंगे होंगे साबुन-तेल और शैंपू? महंगाई ने बढ़ाई चिंता













