Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Jila Chhapra Se: YouTube पर छाया खेसारी का गाना ‘जिला छपरा से’

भोजपुरी सिनेमा के ग्लोबल ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस अपर्णा मल्लिक की जोड़ी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। उनका नया गाना 'ज़िला छपरा से' जो सिर्फ़ दो दिन पहले ही रिलीज़ हुआ है.

Jila Chhapra Se: YouTube पर छाया खेसारी का गाना ‘जिला छपरा से’
---Advertisement---

Jila Chhapra Se: भोजपुरी सिनेमा के ग्लोबल ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस अपर्णा मल्लिक की जोड़ी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। उनका नया गाना ‘ज़िला छपरा से’ जो सिर्फ़ दो दिन पहले ही रिलीज़ हुआ है. और लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इस गाने का क्रेज़ लगातार बढ़ रहा है और यह अभी YouTube की ट्रेंडिंग लिस्ट में 12वें नंबर पर है।

Jila Chhapra Se: ‘जिला छपरा से’ ने पार किए 20 लाख व्यूज

रिलीज़ के बाद से ही इसे 20 लाख (2 मिलियन) से ज़्यादा बार देखा जा चुका है और दर्शकों से इसे भरपूर प्यार मिल रहा है।’ज़िला छपरा से’ गाना रिलीज़ होते ही भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच छा गया। यह गाना सिर्फ़ यूट्यूब तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इंस्टाग्राम पर भी इसकी काफ़ी चर्चा हो रही है और इसके वीडियो व ऑडियो की खूब बात हो रही है।

दर्शकों को अपर्णा मल्लिक का ग्लैमरस अंदाज़ और खेसारी लाल यादव के साथ उनकी ज़बरदस्त केमिस्ट्री बहुत पसंद आ रही है। साथ ही, वीडियो में अपर्णा के शानदार डांस मूव्स भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। ‘जिला छपरा से’ को जीएमजे-ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन-भोजपुरी के बैनर से रिलीज किया गया है। गाने में खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल राहुल रॉय ने लिखे थे, जबकि संगीत विराज जी ने दिया था। वीडियो का निर्देशन पैराडाइज़ प्रोडक्शन द्वारा किया गया था।

यह भी पढ़ें: JSCA Awards Night: झारखंड में इस दिन खिलाड़ियों पर होगी इनामों की बारिश

क्या खेसारी-अर्पणा की जोड़ी फिर किया हिट?

अपर्णा मल्लिक ने भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ दक्षिण और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है। उन्होंने अब तक पांच भाषाओं की फिल्मों में अभिनय किया है। वह भोजपुरी इंडस्ट्री में भी लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं; उनके गानों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और कई गानों ने मिलियन-व्यू का आंकड़ा पार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Bharti Sudhar Yatra Ranchi: रांची में भर्ती सुधार यात्रा का औपचारिक रूप से समापन

अपर्णा मल्लिक और खेसारी लाल यादव की जोड़ी भी लगातार चर्चा का विषय रही है। ये दोनों पहले ही ‘अवैध’ और ‘गन्स ऑफ मुंगेर’ में मुख्य जोड़ी के तौर पर नज़र आ चुके हैं। अब उनकी केमिस्ट्री फ़िल्म ‘सैयां अरब गईले ना 2’ में भी देखने को मिलेगी। उम्मीद है कि वे आने वाले प्रोजेक्ट्स में भी साथ नज़र आएंगे। इस माहौल में, ‘ज़िला छपरा से’ की बढ़ती लोकप्रियता ने खेसारी-अपर्णा की जोड़ी की फैन फॉलोइंग को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। अब दर्शकों की नज़रें इस जोड़ी के आने वाले गानों और फ़िल्मों पर टिकी हैं।

यह भी पढ़ें: Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में 25 सितंबर से पितृपक्ष मेला, जानें पूरी जानकारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

2 thoughts on “Jila Chhapra Se: YouTube पर छाया खेसारी का गाना ‘जिला छपरा से’”

Leave a Comment