Entertainment News: भोजपुरी की मशहूर गायिका शिल्पी राज का नया गाना “पापा के जान हई” सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। शिल्पी राज हिट्स यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुए इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। रिलीज़ होने के कुछ ही समय में लाखों लोगों का ध्यान खींचने के साथ-साथ यह गाना भोजपुरी संगीत जगत में चर्चा का विषय बन गया है।
“पापा के जान हई” हुआ वायरल
शिल्पी राज की दमदार और भावपूर्ण आवाज़ में गाया गया गीत “पापा के जान हई” एक बार फिर भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे चहेती गायिकाओं में उनकी जगह साबित करता है। गाने के बोल और संगीत को भी दर्शकों से खूब सराहना मिल रही है। कान्हा सिंह ने संगीत दिया है, जबकि सोनू आर्ट ने डिजाइन तैयार किया है। इस प्रोजेक्ट से जुड़े रोहित सिंह को भी खूब प्रशंसा मिल रही है।
गाने की सफलता के बाद, शिल्पी राज ने अपने प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भोजपुरी दर्शकों ने हमेशा उन पर प्यार और आशीर्वाद बरसाया है। अपने संदेश में उन्होंने कहा, “आप सभी भोजपुरी दर्शकों को मेरा नमस्कार। मैं तहे दिल से आप सभी का धन्यवाद करती हूं। आपने मुझ पर इतना प्यार और आशीर्वाद बरसाया है, जिसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी। मैं आप सभी से निवेदन करती हूं कि हमारे चैनल ‘शिल्पी राज हिट्स’ पर भी इसी तरह प्यार और आशीर्वाद बरसाते रहें।”
फैंस बोले- फिर छा गईं शिल्पी राज
शिल्पी राज भोजपुरी संगीत जगत में लगातार हिट गाने दे रही हैं। प्रशंसक उनके गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं और रिलीज होते ही वे सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगते हैं। “पापा के जान हई” की सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि शिल्पी राज की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और वे भोजपुरी संगीत जगत पर अपना दबदबा कायम रखे हुए हैं।
यह भी पढ़ें:




















