Motorola Razr Fold: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन मोटोरोला रेजर फोल्ड लॉन्च कर दिया है। यह लेनोवो ब्रांड का पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन है, जिसे पहली बार मार्च 2026 में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2026) में पेश किया गया था। दमदार फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन के साथ यह स्मार्टफोन फ्लैगशिप फोल्डेबल सेगमेंट को सीधे टक्कर देने आया है।
Samsung को टक्कर देने आया Motorola Razr Fold
Motorola Razr Fold में बड़ा 8.1-इंच LTPO pOLED इनर डिस्प्ले है, जो 2K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 6200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। बाहर की तरफ 6.6 इंच का LTPO pOLED कवर डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर है, जिसके साथ 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 16 आधारित My UX पर चलता है और कंपनी सात साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा कर रही है।
जानिए कीमत और फीचर्स
कैमरा सेक्शन की बात करें तो मोटोरोला रेज़र फोल्ड में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP Sony LYTIA प्राइमरी सेंसर, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP और 20MP के दो कैमरे दिए गए हैं.
फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 1,49,999 रुपये रखी गई है. जबकि 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,59,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन पैनटोन ब्लैकन्ड ब्लू और लिली व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे.
यह भी पढ़ें:


















