Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

क्या खत्म होने वाला है Suryakumar Yadav का कप्तानी कार्यकाल? जानिए किसे मिलेगी कमान

क्या खत्म होने वाला है Suryakumar Yadav का कप्तानी कार्यकाल? जानिए किसे मिलेगी कमान
---Advertisement---

Indian Cricket News: सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav ) की कप्तानी में भारत ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा था, लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि उनकी टी20 कप्तानी ज्यादा दिनों तक जारी नहीं रह सकती. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2026 के बाद टीम इंडिया के लिए नए टी20 कप्तान की तलाश शुरू कर दी है.

BCCI के निशाने पर नया कप्तान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल खत्म होने के बाद बीसीसीआई चयन समिति की बैठक होगी, जिसमें आयरलैंड दौरे के लिए टीम चयन के साथ-साथ नए कप्तान पर भी फैसला लिया जा सकता है. इस रेस में संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर सबसे आगे बताए जा रहे हैं.

सूत्रों के मुताबिक चयनकर्ताओं का झुकाव संजू सैमसन की तरफ ज्यादा है. इसका सबसे बड़ा कारण टी20 वर्ल्ड कप में उनकी उपयोगी पारी, आईपीएल में शानदार फॉर्म और कप्तानी का अनुभव माना जा रहा है. इस सीजन में सैमसन ने 10 मैचों में 402 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल है. उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है.

चयनकर्ताओं की नजर संजू सैमसन पर

वहीं श्रेयस अय्यर को भी कप्तानी का दावेदार माना जा रहा है. हालांकि वह लंबे समय से भारतीय टी20 टीम से बाहर हैं. अय्यर ने भारत के लिए आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच दिसंबर 2023 में खेला था. ऐसे में चयनकर्ताओं के लिए उन्हें सीधे कप्तानी सौंपना आसान फैसला नहीं माना जा रहा है. रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे तक सूर्यकुमार यादव ही टीम की कमान संभाल सकते हैं. लेकिन अगर इन सीरीज में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा तो चयनकर्ता बड़ा फैसला लेने से पीछे नहीं हटेंगे.

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हालिया बल्लेबाजी आंकड़े भी चिंता का विषय हैं. टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने 9 मैचों में कुल 242 रन बनाए. इनमें से 84 रन अमेरिका के खिलाफ बने. बतौर कप्तान उन्होंने अब तक 45 टी20 मैचों में 932 रन बनाए हैं. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या बीसीसीआई जल्द ही भारतीय टी20 टीम को नया कप्तान देने जा रही है या फिर सूर्यकुमार यादव को एक और मौका मिलेगा.

यह भी पढ़ें: दरभंगा में होगा माले का महाधिवेशन, तेजस्वी यादव समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

यह भी पढ़ें: दरभंगा के स्कूल में शिक्षक की पिटाई का VIDEO वायरल, जांच शुरू

Bhumika

Bhumika Kumari is a Jharkhand-based journalist from Dhanbad, specializing in politics, entertainment, education, society, and current affairs. Known for her clear, accurate, and accessible writing style, she effectively bridges complex issues for the public. She also serves as a key content writer for the digital platform Mithila Top.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment