Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Aaj Ka Rashifal 16 May 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका शनिवार

Aaj Ka Rashifal 16 May 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका शनिवार
---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 16 May 2026: दिन शनिवार 16 मई 2026 को चंद्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा है। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा। कुछ राशियों को आर्थिक लाभ मिलेगा तो कुछ राशियों को अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं सभी राशियों का Aaj Ka Rashifal का दैनिक राशिफल.

मेष राशि: आज का दिन उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। नया काम मिलने की संभावना है और कारोबार विस्तार की योजना सफल हो सकती है। परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा और जीवनसाथी के साथ पुराने मतभेद दूर होंगे।

वृषभ राशि: आज मानसिक तनाव और चिंता बढ़ सकती है। स्वास्थ्य सामान्य से कमज़ोर रह सकता है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। अधिक खर्चों के कारण आपका मन परेशान रह सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा।

मिथुन राशि: आज सामाजिक और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। मित्रों और परिवार से सहयोग मिलेगा. अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। यात्रा का प्लान भी बन सकता है.

कर्क राशि: नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलने के योग हैं. आपको प्रमोशन या वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। परिवार और जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। सरकारी कार्यों में भी सफलता मिलेगी।

सिंह राशि: आज धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। हालाँकि क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। कारोबार और संतान से जुड़ी चिंताएं मन को परेशान कर सकती हैं। धैर्य और संयम से काम लें.

कन्या राशि: आज सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। बाहर का खाना खाने से बचें. बातचीत में संयम रखें, अन्यथा रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। खर्चा अधिक होने की संभावना है।

तुला राशि: आज का दिन आनंद और मनोरंजन में बीतेगा। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और व्यापार में लाभ की संभावना है।

वृश्चिक राशि: घर में सुख-शांति रहेगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और अधूरे काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

धनु राशि: आज यात्रा टालना ही बेहतर रहेगा। कामकाज में रुकावटें आने से निराशा हो सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दोपहर के बाद स्थिति में सुधार होगा।

मकर राशि: आज पारिवारिक विवाद मन को परेशान कर सकते हैं। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। कार्यस्थल पर सिर्फ अपने काम पर ही ध्यान देना बेहतर रहेगा। आराम की कमी से आपको थकान महसूस होगी।

कुंभ राशि: आज आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होगी। बिजनेस में नए मौके मिल सकते हैं। मित्रों तथा सम्बंधियों से लाभ होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आर्थिक लाभ के योग हैं।

मीन राशि : आज वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है। ख़र्चे बढ़ सकते हैं और परिवार में विवाद हो सकते हैं। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। संयमित व्यवहार से स्थिति में सुधार होगा।

यह भी पढ़ें:

Hemant Kumar

Hemant Kumar is a dynamic Darbhanga-based journalist and the visionary founder of Mithila Top. With five years of impactful reporting across politics, society, education, and entertainment, he is celebrated for his signature writing style... masterfully delivering factually precise, lucid, and engaging narratives that make him a trusted voice in regional journalism.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment