Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

JPSC Backlog Exam को लेकर हाई अलर्ट, 64 केंद्रों पर होगी परीक्षा

JPSC Backlog Exam को लेकर हाई अलर्ट, 64 केंद्रों पर होगी परीक्षा
---Advertisement---

JPSC Backlog Exam: रांची में झारखंड संयुक्त सिविल सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा 2025 को शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त तरीके से आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। यह परीक्षा झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जा रही है. परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लगाने का निर्णय लिया गया है. जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में 17 मई 2026 को सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी. इस दौरान पांच या इससे अधिक लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध रहेगा. हालांकि, सरकारी कामकाज और शवयात्रा में लगे कर्मियों को इससे छूट दी गयी है.

JPSC Backlog Exam: लाउडस्पीकर और हथियारों पर प्रतिबंध

प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार के लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध लगा दिया है. इसके अलावा बंदूक, राइफल, रिवॉल्वर, बम, बारूद, लाठी, तीर-धनुष, भाला या अन्य पारंपरिक हथियार ले जाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध है। किसी भी प्रकार की सभा, बैठक, धरना या प्रदर्शन आयोजित करने की अनुमति नहीं होगी. जिला प्रशासन को आशंका है कि कुछ असामाजिक तत्व परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ लगाकर कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं. इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी गई है.

सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री एवं अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वर नाथ आलोक की देखरेख में पुलिस बल, पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं।

64 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी

रांची जिले में कुल 64 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इनमें डीएवी नंदराज मॉडर्न स्कूल लालपुर, योगदा सत्संग विद्यालय धुर्वा, डॉन बॉस्को स्कूल हटिया, सेंट जोसेफ स्कूल कांके, सेंट जैसे प्रमुख संस्थान शामिल हैं।

अभ्यर्थियों से समय पर पहुंचने की अपील

प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और सभी नियमों का पालन करें. साथ ही अभिभावकों व आम नागरिकों से भी सहयोग करने को कहा गया है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में करायी जा सके. इधर जिला प्रशासन ने भी नागरिकों से जनगणना स्व-गणना अभियान में भाग लेने की अपील की है. नागरिक 15 मई 2026 तक अपना विवरण स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 1855 भी जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment