Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Darbhanga News: गांधीनगर कटरहिया रोड के निर्माण में गड़बड़ी का आरोप

दरभंगा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 में गांधीनगर-कटरहिया रोड पर चल रहे नाले और सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता और उसमें कथित अनियमितताओं को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं।

Darbhanga News: गांधीनगर कटरहिया रोड के निर्माण में गड़बड़ी का आरोप
---Advertisement---

Darbhanga News: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 में गांधीनगर-कटरहिया रोड पर चल रहे नाले और सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता और उसमें कथित अनियमितताओं को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। मंगलवार को वार्ड 17 के पूर्व पार्षद प्रदीप गुप्ता और मिथिला स्टूडेंट यूनियन के छात्र नेता अमन सक्सेना ने नगर आयुक्त की अनुपस्थिति में उप नगर आयुक्त जयचंद्र अकेला से मुलाकात की और मांगों का एक लिखित ज्ञापन सौंपा।

Darbhanga News: उप नगर आयुक्त को सौंपा मांग पत्र

वही इस मांग पत्र में आरोप लगाया गया है कि नाला निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई जगहों पर निर्माण के तुरंत बाद नाला टूटने लगा है। शिकायत में 6 से 8 एमएम के सरिया के इस्तेमाल और सिंगल लेयर में ढलाई किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। इसके अलावा यह भी बताया गया है कि कई जगहों पर नाली के नीचे सही आधार नहीं बनाया गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान नाली कई जगहों से तोड़ दी गई और उसे वैसे ही छोड़ दिया गया। सड़क पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने से आने-जाने वालों को परेशानी हो रही है और संभावित दुर्घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ रही है। इसके अलावा यह शिकायत भी की गई है कि नाली से निकाली गई गाद सीधे सड़क पर डाली जा रही है, जिससे ट्रैफिक में रुकावट आ रही है।

सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी चिंताएं जताई गई हैं। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कई जगहों पर डाली जा रही कंक्रीट की परत सिर्फ़ 4 से 5 इंच मोटी है। इसके अलावा निर्माण स्थल पर प्रोजेक्ट का अनुमान, निर्माण एजेंसी, लागत और तय मानकों जैसी जानकारी वाला साइनबोर्ड न लगाने पर भी आपत्ति जताई गई है।

जांच नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

पूर्व पार्षद प्रदीप गुप्ता और MSU नेता अमन सक्सेना ने बताया कि नगर निगम प्रशासन से पहले भी शिकायतें की गई थीं, लेकिन उम्मीद के मुताबिक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने निर्माण कार्य की तकनीकी और गुणवत्ता संबंधी जांच की मांग की है।

उप नगर आयुक्त जयचंद्र अकेला ने इस मामले में सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। दर्जनों स्थानीय निवासियों ने मांगों के ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। लोगों ने कहा कि अगर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई और निर्माण कार्य तय मानकों के अनुसार नहीं किया गया, तो बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Rajgir Zoo Safari Parking: जू सफारी से वेणुवन तक एक ही पार्किंग टिकट

यह भी पढ़ें: MLC Election Bihar: BJP ने चार सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें: JSSC CGL Paper Leak: JSSC CGL धांधली पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “Darbhanga News: गांधीनगर कटरहिया रोड के निर्माण में गड़बड़ी का आरोप”

Leave a Comment