Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Election Analysis 2026: बंगाल से तमिलनाडु तक, 2026 चुनाव ने बदल दी देश की राजनीति

On: May 4, 2026 11:21 PM
Follow Us:
Election Analysis 2026: बंगाल से तमिलनाडु तक, 2026 चुनाव ने बदल दी देश की राजनीति
---Advertisement---
Advertisement
Ad

Election Analysis 2026: 4 मई 2026 भारतीय राजनीति के लिए एक ऐतिहासिक दिन बन गया। अटल बिहारी वाजपेयी का चार दशक पुराना सपना आखिरकार सच हो गया क्योंकि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने पश्चिम बंगाल में पहली बार सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त कर लिया।

Election Analysis 2026: रणनीति जीतती है, संयोग नहीं

इस जीत के पीछे सबसे बड़ा चेहरा बीजेपी के “चाणक्य” कहे जाने वाले अमित शाह का था. उनके साथ-साथ भूपेन्द्र यादव, मंगल पांडे और सुनील बंसल ने मिलकर मजबूत चुनावी चक्रव्यूह तैयार किया. 2016 में जहां बीजेपी को सिर्फ 3 सीटें मिली थीं, वहीं 2021 में यह संख्या 77 तक पहुंच गई. 2026 में पार्टी ने अपनी रणनीति बदली और सीधे ममता बनर्जी के गढ़ पर हमला बोला और सत्ता की कुर्सी तक पहुंच गई.

दक्षिण भारत में भी बड़ा उलटफेर

बंगाल ही नहीं तमिलनाडु में भी बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला. एम.के. स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके को करारी हार का सामना करना पड़ा, जबकि अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया. यह लगभग तय माना जा रहा है कि “थलपति” विजय मुख्यमंत्री बनेंगे।

विपक्ष के लिए मुश्किल समय

ममता बनर्जी और स्टालिन दोनों ही गठबंधन के मजबूत स्तंभ थे। उनकी हार से विपक्ष की रणनीति पर बड़ा असर पड़ना तय है. राहुल गांधी के नेतृत्व पर पहले से ही सवाल उठ रहे थे, ऐसे में यह झटका विपक्ष को और कमजोर कर सकता है. हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली, इसके बाद पार्टी ने महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा, दिल्ली और ओडिशा में लगातार ताकत दिखाई. अब बंगाल की जीत ने इस विस्तार को और भी बड़ा कर दिया है.

यह भी पढ़ें: Election Results Live: बंगाल में TMC vs BJP कांटे की टक्कर, असम में भाजपा आगे

लेफ्ट और क्षेत्रीय पार्टियों का कमजोर हो रहा किला

कभी लेफ्ट का गढ़ रहा बंगाल पहले ही टूट चुका था और अब केरल में भी पिनाराई विजयन की सरकार को हार का सामना करना पड़ा. कांग्रेस ने शशि थरूर और अन्य नेताओं के साथ वापसी का रास्ता तैयार किया. कुल मिलाकर, 2026 के चुनाव परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारतीय राजनीति एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है, जहां रणनीति, नेतृत्व और जनसंपर्क जीत की असली कुंजी बन गए हैं।

Anjali Singh

Anjali Singh is a distinguished Dhanbad-based journalist and the Sampadak (Editor) of Mithila Top. Covering politics, society, education, and entertainment, she is celebrated for her signature writing style... masterfully translating complex current affairs into lucid, precise, and engaging narratives. Committed to factual accuracy, Anjali remains a trusted, influential, and resonant voice in regional journalism.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Rajya Sabha Election 2026: Parimal Nathwani's spectacular victory in the Jharkhand Rajya Sabha election.

Rajya Sabha Election 2026: झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी की शानदार जीत

Minister Deepak Prakash: Will Deepak Prakash lose his ministerial post?

Minister Deepak Prakash: क्या जाएगी दीपक प्रकाश की मंत्री कुर्सी?

Hemant Cabinet Meeting: Cabinet meeting concludes; Hemant government approves 23 proposals.

Hemant Cabinet Meeting: कैबिनेट बैठक खत्म, हेमंत सरकार ने 23 प्रस्तावों को दी मंजूरी

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: Key meeting of Congress leaders at the CM's residence.

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: CM आवास में कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक

Ahmedabad Sneh Milan 2026: A Grand Confluence of Mithila Culture in Ahmedabad

Ahmedabad Sneh Milan 2026: अहमदाबाद में मिथिला संस्कृति का भव्य संगम

Sanchita Ugale Death News: 'कुमकुम भाग्य' फेम संचिता उगले का निधन

Sanchita Ugale Death News: ‘कुमकुम भाग्य’ फेम संचिता उगले का निधन

US-Iran Deal: Is the decades-old conflict in the Middle East coming to an end?

America Iran Deal: क्या मिडिल ईस्ट में खत्म होने जा रहा है दशकों पुराना संघर्ष?

Raushan Anand's Brother's Death: Raushan Anand's brother, Prince Yadav, dies due to excessive alcohol consumption.

Raushan Anand Brother Death: अत्यधिक शराब पीने से रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत

Dewri Mandir Ranchi: CM Hemant Soren reached mother Dewri temple with wife Kalpana Soren.

Dewri Mandir Ranchi: पत्नी कल्पना सोरेन संग माँ दिउड़ी मंदिर पहुंचे CM हेमंत सोरेन

Assam Plane Crash: Indian Air Force's AN-32 aircraft crashes, investigation underway

Assam Plane Crash: भारतीय वायु सेना के AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, जांच जारी

Bihar Liquor Ban: Prohibition to be made stricter; Minister Madan Sahni issues stern directives.

Bihar Liquor Ban: शराबबंदी होगी और सख्त, मंत्री मदन सहनी ने दिए कड़े निर्देश

TMC Crisis: Rebellion by 19 MPs, including Yusuf Pathan and Saayoni Ghosh.

TMC Crisis: युसुफ पठान और सायोनी घोष समेत 19 सांसदों की बगावत

Leave a Comment