GDS result 2026 merit list: अगर आपने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 के लिए आवेदन किया है, तो अब सबसे बड़ा सवाल है.GDS Result 2026 Merit List कब जारी होगी और इसे कैसे चेक करें? आपको रिजल्ट से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिथिला टॉप पर मिलेगी।
ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती का आयोजन India Post द्वारा किया जाता है। यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट बेस्ड होती है, जिसमें 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर चयन किया जाता है। किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाती। इसलिए उम्मीदवारों के लिए हाई स्कूल के अंक बेहद महत्वपूर्ण होते हैं।
GDS Result 2026 Merit List कब आएगा?
आमतौर पर आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के 1 से 2 महीने के भीतर मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाती है। GDS Result 2026 राज्यवार और सर्कलवार PDF के रूप में जारी होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने राज्य की मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
GDS Result 2026 Merit List कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट IndiaPost GDS Online पर जाएं।
- GDS Result 2026” या “Shortlisted Candidates” लिंक पर क्लिक करें
- अपने राज्य/सर्कल का चयन करें
- मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें
- PDF में अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च करें
GDS Result 2026 Merit List में क्या जानकारी होगी?
- उम्मीदवार का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- पोस्ट का नाम (BPM/ABPM/Dak Sevak)
- चयनित डिवीजन
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की जानकारी
चयन प्रक्रिया
GDS भर्ती के लिए सिलेक्शन सिर्फ़ 10वीं क्लास के मार्क्स की मेरिट के आधार पर होगा। जिन कैंडिडेट्स का नाम मेरिट लिस्ट में आएगा, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स समय पर जमा करना ज़रूरी है।
यह भी पढ़ें: Bihar Police Week 2026: अलीनगर थाना बना 2026 में सबसे स्वच्छ और व्यवस्थित थाना




















