IND vs AFG T20: भारत और अफ़गानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज़ का पहला मैच रविवार 13 सितंबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। पिछली सीरीज़ में आयरलैंड और इंग्लैंड के ख़िलाफ़ मिली हार को पीछे छोड़कर भारतीय टीम जीत के साथ नई शुरुआत करने की कोशिश करेगी।
IND vs AFG T20: बुमराह से लेकर राशिद तक इन खिलाड़ियों पर नजर
टीम इंडिया में अनुभव और युवा जोश का बेहतरीन मेल है। सबकी नज़रें अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों पर होंगी। वहीं, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी इस सीरीज़ का मुख्य आकर्षण हैं, इंग्लैंड दौरे पर हाल ही में अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले वैभव को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है।
दूसरी ओर, इब्राहिम ज़दरान की कप्तानी वाली अफ़ग़ानिस्तान टीम में भी कई मैच-विनर खिलाड़ी हैं। रहमानुल्लाह गुरबाज़, राशिद खान, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान और नवीन-उल-हक जैसे खिलाड़ी भारत के लिए चुनौती बन सकते हैं। हालांकि, T20 इंटरनेशनल में अफ़गानिस्तान के खिलाफ़ भारत का रिकॉर्ड बहुत मज़बूत रहा है। दोनों टीमें अब तक नौ बार आमने-सामने आ चुकी हैं; इनमें से भारत ने आठ मैच जीते हैं, जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।
यह सीरीज़ दोनों टीमों के लिए 2026 एशियन गेम्स की तैयारियों के लिहाज़ से भी बहुत अहम है। इससे खिलाड़ियों को अपनी रणनीतियों और टीम कॉम्बिनेशन को आज़माने का मौका मिलेगा। सीरीज़ के तीनों मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएँगे। पहला मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव दिखाया जाएगा, जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
भारत और अफ़गानिस्तान टीम इस प्रकार हैं :-
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर.
अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक.
यह भी पढ़ें: JPL 2026: झारखंड टी-20 लीग 2026 का आज से आगाज, जानिए पूरा शेड्यूल और खास बातें
यह भी पढ़ें: India vs West Indies Ranchi: रांची में इस दिन होगा भारत-वेस्टइंडीज मैच, तैयारियां तेज
यह भी पढ़ें: Bihar Panchayat Chunav: बिहार में परिसीमन से बदलेगा पंचायत और वार्ड की सीमा
यह भी पढ़ें: Cricketer Medhavi Biduri: कौन हैं मेधावी बिधूड़ी? जानिए 67 नंबर की जर्सी क्यों है खास













