Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

India vs Afghanistan 2026: अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित

India vs Afghanistan 2026: अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित
---Advertisement---

India vs Afghanistan 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। यह सीरीज 6 जून 2026 से शुरू होगी, जिसमें एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे. टीम की कमान एक बार फिर से शुभमन गिल को सौंपी गई है. इस बार चयनकर्ताओं ने कई बड़े फैसले लिए हैं और टीम में नए चेहरों को मौका दिया है.

बुमराह-जडेजा को आराम

सीनियर खिलाड़ी बुमराह और रवीन्द्र जड़ेजा को सीरीज से आराम दिया गया है। सबसे ज्यादा चर्चा चार नए खिलाड़ियों की एंट्री को लेकर है. राजस्थान के बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार को पहली बार टेस्ट टीम में मौका मिला है. वहीं तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को वनडे टीम में शामिल किया गया है. इसके अलावा पंजाब के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार और विदर्भ के स्पिनर हर्ष दुबे को दोनों फॉर्मेट में मौका मिला है. इन खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था.

India vs Afghanistan 2026: केएल राहुल बड़ी जिम्मेदारी

टीम चयन में सबसे बड़ा बदलाव उपकप्तान को लेकर हुआ है. ऋषभ पंत से टेस्ट टीम की उपकप्तानी वापस ले ली गई है और अब यह जिम्मेदारी केएल राहुल को दी गई है. हालांकि पंत टीम का हिस्सा बने हुए हैं. चयनकर्ताओं की नजर रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर भी है. वनडे टीम में शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन और हार्दिक पंड्या जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं. यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल और मोहम्मद सिराज को भी टेस्ट टीम में जगह मिली है. हालांकि, जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को मौका नहीं मिलने पर सवाल उठ रहे हैं. उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 60 विकेट लिए.

टेस्ट मैच का शेड्यूल

  • पहला टेस्ट 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़

वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • पहला वनडे धर्मशाला में – 14 जून – दोपहर 1:30 बजे
  • दूसरा वनडे लखनऊ में – 17 जून – दोपहर 1:30 बजे
  • चेन्नई में तीसरा वनडे – 20 जून – दोपहर 1:30 बजे

यह भी पढ़ें:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment