Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

ईंधन बचत अभियान शुरू, झारखंड और असम सरकार ने लागू किए बड़े फैसले

ईंधन बचत अभियान शुरू, झारखंड और असम सरकार ने लागू किए बड़े फैसले
---Advertisement---

Petrol Diesel Saving: ईंधन की खपत कम करने, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर अब राज्यों में भी दिखने लगा है। झारखंड और असम समेत कई राज्यों की सरकारों ने इस दिशा में अहम फैसले लेना शुरू कर दिया है.

झारखंड और असम सरकार ने उठाए कदम

झारखंड में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या घटाकर सिर्फ चार करने का फैसला किया है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते हुए कहा कि ईंधन और संसाधनों की बचत के उद्देश्य से प्रधानमंत्री के आह्वान पर यह फैसला लिया गया है. राज्यपाल ने कहा कि सरकारी कामकाज में भी सादगी और संसाधनों के संतुलित उपयोग को प्राथमिकता दी जायेगी.

वहीं, असम सरकार ने भी कई बड़े फैसलों का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम सरकार अगले छह महीने तक कोई नया वाहन नहीं खरीदेगी। इसके अलावा मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी चिकित्सा कारणों को छोड़कर किसी भी कार्यक्रम के लिए विदेश यात्रा नहीं करेंगे।

असम सरकार ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल के काफिले में गाड़ियों की संख्या भी कम करने का फैसला किया है. इसके अलावा अगले छह महीने तक विदेशी ब्रांड के सामान की सरकारी खरीद पर रोक लगाने का फैसला किया गया है. सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि सरकारी कार्यशालाएं अब फिजिकल मोड के बजाय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएंगी।

कम होंगी गाड़ियां और विदेश यात्राएं

राज्य सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए कदम उठा रही है. सरकारी कार्यों में उपयोग के लिए अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों को किराये पर लेने की योजना बनाई गई है। प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद राज्यों द्वारा लिए जा रहे इन फैसलों को संसाधन बचाने और खर्चों में कटौती की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: 

Anjali Singh

Anjali Singh is a distinguished Dhanbad-based journalist and the Sampadak (Editor) of Mithila Top. Covering politics, society, education, and entertainment, she is celebrated for her signature writing style... masterfully translating complex current affairs into lucid, precise, and engaging narratives. Committed to factual accuracy, Anjali remains a trusted, influential, and resonant voice in regional journalism.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment